Agra News: Possibility of strong storm with hailstorm in Agra.
There was a happy atmosphere on Janmashtami in Agra#agranews
आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी पर यमुना की तलहटी पर गौ सेवा, कृष्णमय हुआ माहौल. श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रामलाल आश्रम में की गौसेवा
मां यमुना आरती का नाव में आयोजन
जन्माष्टमी पर यमुना की तलहटी का माहौल कृष्णमय हो गया।कैलाश महादेव मंदिर के घाट पर नाव में यमुना माता की आरती की गई। कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे। बता दें प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने मंत्रोच्चार के बाद आरती करवाई। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए आरती का आयोजन किया जाता है। यहां सोमवार को कान्हा के भजनों पर भक्त थिरकने लगे। श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने गौ की सेवा की,गौ माताओं की नियमित सेवा करने का संकल्प लिया।
कृष्णमय हुआ माहौल
खुशनुमा मौसम में यमुना की तलहटी पर चलती शीतल हवा,गौ माता की आवाज गूंजने लगी मानो ऐसा लगा कि माहौल कृष्णमय हो गया हो।श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने गौ सेवा की,उनका आशीर्वाद लिया।अपनी नदियों के प्रति लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।रामलाल आश्रम अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने कहा कि नदियां ही जीवनदायिनी हैं।कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी को शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेट किया के सदस्यों ने संकल्प लिया कि नियमित गौ सेवा की जाएगी। इस दौरान नकुल सारस्वत अभिषेक गर्ग अमन सारस्वत सागर गिरी अभिषेक गिरी प्रेम बाबा अन्नू गौतम रामानुज मिश्रा विशाल मौजूद रहे।