आगरालीक्स.. आगरा में हाई अलर्ट के बीच ताजमहल के यलो जोन में मनी एक्सचेंज में रात को चोर घुस गए, मनी एक्सचेंज से करीब 65 हजार के रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट से 100 मीटर दूरी पर यलो जोन में बालाजी एम्पोरियम में राजेश गुप्ता का मनी एक्सचेंज है। बुधवार रात को मनी एक्सचेंज के चोरों ने ताले तोड दिए और अंदर घुस गए, चोर मनी एक्सचेंज से 65 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी में कैद
मनी एक्सचेंज से रुपये चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, इसमें चोर मनी एक्सचेंज से चोरी करते दिखाई दे रहे हैं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।