आगरालीक्स… आगरा में एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि छोटे उद्योग उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं, आगरा के पेठा सहित प्रदेश के 75 जिलों के उत्पादों को बाजार मिल सके, यह सरकार का लक्ष्य है। छोटे उद्योगों से उत्तर प्रदेश का विकास होगा, यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दिशा में सरकार काम कर रही है।
आगरा में गुरुवार को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में एक जनपद एक उत्पाद योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के परंपरागत व कुटीर उद्योगों पर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने इसे समझा है। उन्होंने कहा कि चीन से लेकर जापान अपने उत्पादों से आगे बढ रहे हैं तो उत्तर प्रदेश क्यों आगे नहीं बढ सकता है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी के विजन पर एक जिला एक एक उत्पाद योजना शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य। प्रदेश के उत्पादों को बाजार मिल सके, यह सरकार का लक्ष्य है। उत्पादों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय हो, इसके लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर। बनाए जाएंगे। प्रदेश में आज 67 हज़ार लोगों को 4531 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए हैं। यहां 15 जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।