Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Thieves broke open India 1 ATM in Agra
बिगलीक्स

Thieves broke open India 1 ATM in Agra

160

IMG-20160818-WA0015
आगरालीक्स
 …आगरा में बदमाशों ने एटीएम को तोड दिया, कैश निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसकी जानकारी होने पर पुलिस फोर्स के साथ बैंक के अधिकारी पहुंच गए, मामले की छानबीन की जा रही है।
आगरा के अछनेरा में भरतपुर रोड पर इंडिया वन का एटीएम है। बुधवार रात को एटीएम में बदमाश घुस गए और एटीएम को काट दिया। उसमें से कैश निकालने की कोशिश की गई। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम के कैश की जांच की जा रही है, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि एटीएम से कैश निकला है या नहीं। इससे पहले भी कई और बैंकों के एटीएम को तोडकर कैश निकालने की कोशिश की जा चुकी है।

पिछले साल जुलाई में एक्सिस बैंक का एटीएम काटा
आगरा में एटीएम काटने का मामला सामने आया है। रविवार को यहां शाहगंज के केदार नगर में एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर रुपये निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश रुपये निकालने में सफल नहीं हो सके। बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए दोपहर में एक युवक पहुंचा, उसने जैसे ही एटीएम का गेट खोला, उसके होश उड गए। एटीएम का नीचे का बॉक्स कटा हुआ था, कई जगह से एटीएम टूटा हुआ था। युवक ने 100 नंबर पर फोन कर एटीएम से चोरी होने की सूचना दी, इसके बाद पुलिस फोर्स पहुंच गया। एटीएम की स्क्रीन भी बंद थी और नीचे के बॉक्स का कवर हटा हुआ था, इसी बॉक्स के अंदर रुपये रखे रहते हैं। पुलिस बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि एटीएम से बदमाश कैश तो नहीं निकाल कर ले गए हैं।

पिछले साल पकडा गया था इंटरनेशनल हैकर गैंग
अभी तक एटीएम को तोडने या एटीएम कार्ड हैक कर कैश निकालने के मामले सामने आते रहे है। मगर यह हाईटेक इंटरनेशनल हैकर सिर्फ पांच मिनट में एटीएम से पूरा कैश निकाल लेता था। इसके लिए एटीएम को काटने की भी जरूरत नहीं होती थी और न ही एटीएम कार्ड की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढाई कर चुके हैकर का ग्रुप रसियन हैकर के द्वारा आॅपरेट होता था। सोमवार रात को एटीएम को हैक कर पैसे निकालने वाले इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल सुनील सिंह को सुरत क्राइम ब्रांच ने आगरा के होटल फोर प्वाइंट बाई शेरेटन, ताजगंज से गिरफ्तार किया है। गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सुनील अब आगरा में हाथ साफ करने की तैयारी में था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया।एटीएम के कोड को हैक कर अब तक 4.5 करोड़ रुपये की चोरी का अंजाम दे चुके सुनील के तार रूस से जुड़े हुए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला सुनील रूस के साइबर हैकर्स की मदद से एटीएम के कोड को हैक करता था और चोरी को अंजाम देता था। इस चाेरी में 60 फीसद हिस्सा रूस के हैकर्स का होता था और 40 फीसद सुनील रखता था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि सुनील के साथ गैंग में 11 लोग शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: First petrol pump opens in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के दयालबाग में खुला पहला पेट्रोल पंप. अब पेट्रोल...

बिगलीक्स

Sonam Wangchuk taken to Safdarjung hospital, Abhijeet Dipke start indefinite hunger strike

नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी...

बिगलीक्स

Agra Education News: Proposal of DBRAU, Agra 26 Medal transformation to new courses

आगरालीक्स:…आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस और एमफिल के गोल्ड मेडल बीए,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Domestic help stolen Diamond & Golden Jewelry from Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए...

error: Content is protected !!