Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स Agra’s Businessman’s wife facebook account hacked
बिगलीक्स

Agra’s Businessman’s wife facebook account hacked

195

आगरालीक्स …आगरा में एक बडे कारोबारी की पत्नी की फेसबुक आईडी शातिरों ने हैक कर ली, उनकी आईडी से फ्रेंडस को मैसेज भेजे गए, आर्थिक तंगहाली का हवाला देते हुए मदद के लिए कहा गया। इसके लिए एक बैंक एकाउंट नंबर भी मैसेज के माध्यम से भेजा गया, जिसमें पैसे जमा कराए जा सकें। एक रिश्तेदार के पास इसी तरह का मैसेज भेजा तो उन्होंने कारोबारी से संपर्क किया। इस पर मामला खुल गया, इस मामले में कारोबारी ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है, साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी है।

हरीपर्वत क्षेत्र के एक बडे जूता कारोबारी की पत्नी फेसबुक पर सक्रिय रहती हैं। उनकी फेसबुक आईडी को साइबर क्रिमनल ने उनकी आईडी को हैक कर लिया, इसके बाद उन्होंने कारोबारी की पत्नी की आईडी से उनके फेसबुक फ्रेंडस को मैसेज भेजे। इसमें लिखा गया कि मेरे पति को कारोबार में बडा घाटा हुआ है, वे परेशान हैं, इसलिए आप उनकी आर्थिक मदद करें। मगर, प्लीज इस बारे में मेरे पति को नहीं बताना, इससे उन्हें बुरा लगेगा। इस तरह के मैसेज तमाम लोगों को कारोबारी की पत्नी की आईडी से भेजे गए। इन मैसेज में एक बैंक का एकाउंट नंबर लिखा गया, उनसे कहा गया कि आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो इस एकाउंट में रुपये जमा कर दें।
व्हाटस एप पर भी भेजे मैसेज
साइबर क्रिमनल्स ने कारोबारी की पत्नी की फेसबुक के माध्यम से उनके फेसबुक फ्रेंडस के मोबाइल नंबर ले लिए, इसके बाद उनके व्हाटस एप पर मैसेज करना शुरू कर दिया, इसमें भी यही लिखा गया। सभी से कहा गया कि इस बारे में मेरे पति को नहीं बताना।
रिश्तेदार के फोन से खुला मामला
इसी तरह का मैसेज जूता कारोबारी की के एक रिश्तेदार के पास पहुंचा, उन्होंने कारोबारी को फोन किया। इससे मामला खुल गया, उन्होंने बताया कि कारोबार अच्छा चल रहा है, इस तरह का मैसेज कैसे भेज दिया गया, उन्होंने पत्नी से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैसेज तो कोई नहीं भेजा है। छानबीन की गई तो पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी साइबर क्रिमनल्स ने हैक कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Sonam Wangchuk taken to Safdarjung hospital, Abhijeet Dipke start indefinite hunger strike

नईदिल्लीलीक्स सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी पत्नी...

बिगलीक्स

Agra Education News: Proposal of DBRAU, Agra 26 Medal transformation to new courses

आगरालीक्स:…आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस और एमफिल के गोल्ड मेडल बीए,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Domestic help stolen Diamond & Golden Jewelry from Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 50000 reward to found out Missing Parrot

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लगे पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे...

error: Content is protected !!