आगरालीक्स …आगरा में एक बडे शोरूम से चोरों ने छावा बोल दिया, सीसीटीवी को तोडने के बाद तिजोरी का ताला तोडकर आठ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शोरूम से संदिग्ध कर्मचारियों को पकड लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। में
कपडा मंदिर बल्केश्वर के संचालक पुनीत पुत्र सुरेश कुमार, मंगलम एस्टेट दयालबाग क के मंगलम स्टेट रविवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पडा था। तिजोरी का ताला तोडकर उसमें से आठ लाख रुपये गायब थे। वहीं, सीसीटीवी टूटे हुए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को कर्मचारियों से पूछताछ के बाद अहम सुराग मिले हैं। शोरूम के एक कर्मचारी ने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
वहीं, न्यू आगरा कॉलोनी में बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े शुभम की रेडीमेड गारमेंट की बंद फर्म पर धावा बोल दिया। कार्यालय का जंगला काटकर अंदर आए शातिरों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए। वहां से करीब 40 हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। सीसीटीवी कैमरों की पकड़ में आने से बचने के लिए उनको क्षतिग्रस्त कर दिया। आहट पाकर आसपास के लोगों के बाहर निकलने पर शातिर भाग गए।
Leave a comment