आगरालीक्स …आगरा में होली पर पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस की सख्ती रहेगी, एमजी रोड, माल रोड तथा एमजी रोड-टू, यमुना किनारा समेत शहर के महत्वपूर्ण मार्गो पर 72 मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं। ब्रेथ एनालाइजर से शराबियों के अल्कोहल की जांच और इंटरसेप्टर से वाहनों की तीव्रता पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। ये हुड़दंगियों और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने में पुलिस की मदद करेगी। कई स्थानों पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
डीजे बजाएं लेकिन किसी को परेशानी न हो
पुलिस ने डीजे संचालकों को नोटिस दिए हैं। जिसमें सार्वजनिक मार्गो पर डीजे लगाकर उन्हें अवरुद्ध करने को कहा गया है। इसके साथ ही निर्धारित तीव्रता से अधिक आवाज में डीजे नहीं बजाने की हिदायत भी दी है।
Leave a comment