नईदिल्लीलीक्स… आस्ट्रेलिया ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में वार्नर और ट्रेविस हेड के शतकों से पांच विकट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला उलटा पड़ा
इंग्लैंड ने एमसीजी के ग्राउंड पर आज टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया लेकिन उसका यह दाव बुरी तरह से फ्लाप रहा। वार्नर और ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हेड शुरू से ही आक्रामक मूड में रहे।
वार्नर का शतकों का सूखा खत्म
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 39वें ओवर में 269 रन पर वार्नर का गिरा, वह 106 रन पर आउट हुए। इस शतक के साथ वार्नरके शतकों का सूखा खत्म हो गया। उन्होंने 1043 दिन बाद यह शतक जडा है।
ऑली स्टोन ने दिलाई इंग्लैंड को सफलता
पहली सफलता ऑली स्टोन ने दिलाई। इसके बाद ऑली ने हेड को भी 270 रन पर आउट कर दूसरी सफलता दिलाई। वह 152 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना जारी रखा। आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 48 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 355 रन का स्कोर खड़ा किया है। ओली स्टोन ने चार विकेट लिए।