नईदिल्लीलीक्स… लद्दाख में भूकंप के झटके। इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 162 मरे। पेटीएम के शेयरों में बड़ी गिरावट। निवेशकों के करोड़ों डूबे। साथ में प्रमुख खबरें।
लद्दाख में भूकंप से जानमाल की हानि की खबर नहीं
लद्धाख में मंगलवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रियेक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इससे किसी प्रकार के जानमान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कारगिल के पास बताया गया है।
इंडोनेशिया में अब तक 162 मरे, सड़कों पर इलाज

इंडोनेशिया के आईलैंड जावा में सोमवार को आए भूकंप से भारी तबाही हुई है, अब तक 162 लोगों के मारे जाने की खबर है। सात सौ लोगों के घायल होने की खबर है. हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जगह जगह अस्थाई कैंप लगाए गए हैं।
मलबे में तलाशी, मृतक संख्या बढ़ सकती है
घायलों का पार्किंग स्थल और कैंपों में और सड़कों पर ही इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मलबे में लोगों को तलाश किया जा रहा है। इसकी वजह से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
पेटीएम के शेयरों गिरावट से निवेशकों का बुरा हाल
डिजीटल पेमेंट सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम के शेयरों में मंगलवार को जोरदार गिरावट हुई और शेयर आठ फीसदी तक गिर गए। पेटीएम के निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबने से उनकी हालात कंगालों जैसी हो गई है। दोपहर तक पेटीएम के शेयर टूटकर 488.25 पर कारोबार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ब्लॉक डील की खबर आने के बाद पेटीएम की मूल कंपनी वन-97 कम्यूनिकेशन के शेयर बेचने की होड़ लग गई थी।
आप के विधायक को कार्यकर्ताओं ने पीटा, जान बचाकर भागे
दिल्ली के श्याम विहार में आप के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार की रात कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने कालर पकड़कर मुक्के मारे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं के बीच से निकलकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के विधायक की पिटाई क्यों की गई इसको लेकर आप की ओर से कोई बयान नहीं आया है।