Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Tirthankara is born after penance for births#agranews
agraleaksअध्यात्मसिटी लाइव

Tirthankara is born after penance for births#agranews

231

आगरालीक्स(26th August 2021 Agra News)…जन्मों की तपस्या और साधना के बाद तीर्थंकर का जन्म होता है। जहां वे जन्म लेते हैं, गर्भ मे आते है वह क्षेत्र भी धन्य हो जाता है। काफी उत्सव होते हैं। इसलिए गर्भ कल्याणक कहलाते हैं।#agranews

एमडी जैन में चल रही श्री पार्श्वनाथ भगवान की कथा
एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में अर्हंयोग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज और मुनि श्री 108 चंद्र सागर महाराज श्री पार्श्वनाथ कथा सुना रहे हैं। मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ने गुरुवार को बताया कि श्री पार्श्वनाथ भगवान की यह कथा दस भवों को पूर्ण करके उनके जन्म की ओर आ रही है।#agraleaks.com

इसीलिए कहलाते हैं गर्भ कल्याणक
उन्होंने कहा कि जन्म-जन्म की तपस्या, साधना के बाद तीर्थंकर का जन्म होता है। जहां वे जन्म लेते हैं, गर्भ में आते हैं, वह क्षेत्र भी धन्य हो जाता है। गर्भ के समय देव पूजा करते हैं। बहुत उत्सव होते हैं। इसलिए गर्भ कल्याणक कहलाते हैं। तीर्थंकरों के लिए कल्याणक शब्द का प्रयोग होता है, कल्याण करने वाले और कल्याण कराने वाले। जिनमे स्वयं का और पर का कल्याण करने की शक्ति और सामर्थ्य होती है ,उन्हीं की देव इन्द्र पूजाएं करते है। जीव की सारी व्यवस्थाएं उसके पुण्य से बनती हैं।

पुण्य ही सब व्यवस्थाएं बनाता है
उन्होंने कहा कि हमारे अन्दर रहने वाला धर्म, हमारा पुण्य ही हमारी सब व्यवस्थाएं बनाता है। ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए। इन्द्र के कहने से हजारों असंख्य देव तैयारियां शुरू कर देते हैं। गर्भ उत्सव देखने का अवसर भी बहुत पुण्य से मिलता है। जब हमारा पुण्य बहुत बढ़ जाता है, तब हमें तीर्थंकरों के महापुरुषों के सान्निध्य में बैठने का निकट आने का सुअवसर मिलता है। साधु महापुरुषों के सान्निध्य का बहुत प्रभाव होता है। प्रभाव एक बहुत बड़ी चीज है। वातावरण में पवित्रता रहती है। नेगेटिव विचार समाप्त होते हैं। श्री पारसनाथ भगवान कथा बहुत ही भव्य रूप से हो रही है, आपको बहुत पुण्य से यह सुनने का अवसर मिल रहा है। मन को थाम कर, रोक कर स्थिरता पूर्वक यह गर्भ मंगल की कथा आप सुनो। इन्द्र के आदेश से देव राजा रानी के यहां जाकर पंच आश्चर्य करते है। 1-रत्न वृष्टि, 2-दिव्य पुष्प वृष्टि, 3-गंधोधक वृष्टि, 4-देव दुन्दुभि, 5-जय जय,जय की ध्वनि।

वाराणसी विहार का संस्मरण सुनाया
मुनि जी ने साल 2008 का नारस विहार का बहुत महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में मुनिराज के पाद प्रक्षालन सर्वेश जैन के परिवार ने किया। मंगला आरती रूपेश जैन परिवार ने की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 21 July 2026

आगरालीक्स…21 जुलाई मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Sawan Mah 2026: Sawan features a rare and auspicious convergence of Mondays and Nag Panchami…#agranews

आगरालीक्स…शिव जी का प्रिय सावन माह 30 जुलाई से लग रहा. सावन...

error: Content is protected !!