Today it is very cold..the weather suddenly changed in a single day#agra news
आगरालीक्स…सर्दी बहुत है. एक ही दिन में सात डिग्री तक गिरा तापमान. पूरे दिन लोगों की छूटती रही कंपकंपी..इंसानों के साथ जानवर तक दिखे बेहाल..
पूरे दिन छूटती रही कंपकंपी
आगरा में अचानक मौसम का एक बार फिर परिवर्तन देखा गया. पूरे दिन लोगों की कंपकपी छूटती रही. रविवार सुबह छुट्टी होने के कारण लोगों को बाहर तो नहीं जाना था लेकिन सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. बाहर का मौसम देखते हुए लोगों ने घर में ही रुकना ठीक समझा. इसके बाद लोग धूप खिलने का इंतजार करते रहे लेकिन धूप नहीं खिली. मौसम पूरे दिन एक जैसा बना रहा. इसका असर तापमान पर भी देखा गया. रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे तक गिर गया और 16.4 डिग्री तक नजर आया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 8.5 दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में इस तरह का मौसम में परिवर्तन होता रहता हे. हालांकि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार रहेगी. सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा.
आने वाले दिनों में ये रहेगा मौसम
25-Jan | 7.0 | 20.0 | Moderate Fog | |
26-Jan | 6.0 | 19.0 | Mainly Clear sky | |
27-Jan | 5.0 | 19.0 | Moderate Fog | |
28-Jan | 5.0 | 19.0 | Moderate Fog | |
29-Jan | 6.0 | 19.0 | Fog | |
30-Jan | 6.0 | 20.0 | Fog |