Wednesday , 22 April 2026
Home देश दुनिया Today’s main news…As soon as he was released from jail, Kejriwal attacked BJP. Encounter with terrorists in Jammu and Kashmir
देश दुनिया

Today’s main news…As soon as he was released from jail, Kejriwal attacked BJP. Encounter with terrorists in Jammu and Kashmir

140

आगरालीक्स…आज की मुख्य खबरें…जेल से रिहा होते ही केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला. जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़. भारत ने किया एक और घातक मिसाइल का सफल परीक्षण

जेल से रिहा होकर घर पहुंचे केजरीवाल
दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए, जिंदगी में बहुत मुसीबतें झेली हैं लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था, मैं सही था। इन लोगों (बीजेपी) ने मुझे जेल में डाल दिया।

भारत ने किया एक और घातक मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VLSRSAM)के एक के बाद एक सफल उड़ान परीक्षण किए हैं। गुरुवार को इसके सफल परीक्षण के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरा परीक्षण किया गया। इससे एक दिन पहले भी 12 सितंबर को भी चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया था।

राहुल गांधी ने मिथुन को भेजा बेहद खास गिफ्ट
रायबरेली में मिथुन (नाई) सैलून चलाते हैं। रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मिथुन के सैलून में दाढ़ी और बाल कटवाए थे। अब राहुल गांधी ने मिथुन के लिए खास तोहफा भी भेजा है। इसमें एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर व एक इनवर्टर बैटरी शामिल है। राहुल की ओर से मिले इन खास गिफ्ट से मिथुन खुश हैं। मिथुन ने कहा, अब तक हम सैलून में बैठे हैं, नहीं तो पहले इस समय घर चले जाते थे। जब से राहुल गांधी हमारी सैलून की दुकान में बाल और दाढ़ी कटवा कर गए हैं, तब से काम में काफी बढ़ोतरी हुई है, करीब तीन गुना काम बढ़ गया है।

अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 14 शिया मुसलमानों की कर दी हत्या
अफगानिस्तान के मध्य क्षेत्र में साल के सबसे बड़े हमले की जानकारी सामने आ रही है। तालिबान ने शुक्रवार को कहा कि बंदूकधारियों ने मध्य अफगानिस्तान के शिया बहुल इलाके में 14 लोगों की हत्या कर दी। यह घटना देश में इस साल के सबसे घातक हमलों में से एक है। तालिबान के संज्ञान में इस घटना के आने से पहले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने 14 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली है

किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। एनकाउंटर स्थल से एक घायल जवान को बाहर निकाल लिया गया है। इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

error: Content is protected !!