आगरालीक्स… आगरा से दिल्ली का सपफर महंगा हो गया है, एक अप्रैल से टोल टैक्स की बढी दरें लागू हो गई हैं। टोल टैक्स की नई दरें छोटे और कॉमर्शियल वाहनों पर लगाई गई हैं। 31 मार्च की रात को बारह बजे के बाद से नई दरों को लागू कर दिया गया।
आगरा-दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, यह काम अभी चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल से टोल टैक्स बढा दिया गया है। मथुरा के फरह के महुवन टोल पर कार के 100 रुपये लिए जाते थे, इसे बढाकर 105 रुपये कर दिया है। ट्रक का टैक्स बढ़ाकर भी 350 रुपये कर दिया गया है। टैक्स में पांच से दस फीसदी की वृद्धि बताई जा रही है।
दोनों टोल पर बढाई दरें
इस हाईवे पर दो टोल पड़ते हैं। एक टोल फरह के महुवन में है, जबकि दूसरा पलवल में। हाईवे अथारिटी ने दोनों पर ही टैक्स बढ़ा दिया है। महुवन टोल पर कार के टैक्स में 5 रुपये की वृद्धि की गई है।
कामर्शियल वाहनों का टैक्स 10 फीसद बढा
कामर्शियल वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है। अभी तक ट्रक पर महुवन टोल पर 335 रुपये लिए जाते थे लेकिन अब 350 रुपये लिए गए। रोडवेज की बसों का टैक्स बहुत कम बढ़ाया गया है।
फाइल फोटो