आगरालीक्स…भारत—पाकिस्तान युद्ध से टूरिज्म को लगी चोट. जम्मू—कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म् प्लान धड़ाधड़ हुए कैंसिल. वैष्णो देवी जाने वालों की संख्या काफी घटी…
पहलगाम में टूरिस्ट के ऊपर आतंकवादी हमले ओर भारत की पीओके और पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ज्यादा बढ़ गया. दोनों ओर से लगातार जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान की बार्डर सीमा से फायरिंग की गई. इस हमले ने इस साल के टूरिज्म को गहरी चोट पहुंचाई है. खासकर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर इसका काफी गहरा असर पड़ा है.धड़ाधड़ प्लान हो रहे कैंसिल
गर्मियों के सीजन में लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. इनमें खासकर ठंडे इलाके जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की वादियां घूमना इनकी टॉप लिस्ट में शामिल होता है. अप्रैल की शुरुआत से ही लोगों ने इन दोनों राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों को एंज्वॉय करने का मन बना लिया था लेकिन पहलगाम में हुए आतंकवादी और उसमें 26 पर्यटकों की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और हमले ने पर्यटकों के प्लान को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है. अब लोग जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के शिमला मनाली, कुल्लू आदि इलाकों में भी घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का कितना गहरा असर पड़ा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 25 प्रतिशत तक रह गई है.