आगरालीक्स …आगरा के एक होटल में टूरिस्ट का शव मिलने से खलबली मची हुई है, उसके पास से कैश और मोबाइल मिला है, मोबाइल स्विच आपफ था, पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के होटल ग्रांड एसएम रीजेंसी एंड जलसा रेस्टोरेंट में अपने ड्राइवर के साथ पर्यटक रविवार को आकर रुका, सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने आवाज लगाई, इसके बाद भी कमरा न खुलने पर पुलिस को बुलाया, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडा, कमरे के अंदर पर्यटक का शव लटका हुआ था।
हरिद्वार, नैनीताल होते हुए पहुंचा आगरा
मृतक की पहचान महेश कुमार निवासी शकरपुर, नई दिल्ली के रूप में हुई। उसने दिल्ली से टैक्सी किराए पर ली थी, वहां से हरिद्वार, नैनीताल होते हुए आगरा पहुंचा। यहां उसने अपने ड्राइवर महेश की आईडी पर दो कमरे लिए, एक कमरे में वह ठहरा हुआ था और दूसरे में ड्राइवर ठहरा था। पर्यटक के पास से कैश भी मिला है।