आगरालीक्स.. आगरा में एक युवक के लैपटॉप से तमाम महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं, वीडियो कैसे बनाए और इन अश्लील वीडियो का क्या करता था, पुलिस इसकी जांच कर रही है, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आगरा के एक युवती के लापता होने पर उसके पति ने पास ही के डेली नीड्स संचालक गोविंद सोनी पर आरोप लगाए थे कि उसने उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो और पफोटो बना लिए हैं और ब्लैकमेल कर रहा है, इसलिए उसकी पत्नी शर्म के कारण कहीं चली गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कब्जे से बरामद मोबाइल और लैपटॉप देखे तो होश उड़ गए। उसमें तमाम महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो थे। पुलिस के मुताबिक बरामद लैपटॉप में से लापता महिला के अश्लील फोटो भी मिले हैं। महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले आरोपित के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि ऐसे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कैसे बनाए वीडियो, कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस जांच में युवक के लैपटॉप से तमाम महिलाओं के अश्लील वीडियो और पफोटो मिले हैं, यह वीडियो कैसे बनाए, आरोपी वीडियो बनाने के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था, इन वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड तो नहीं किया गया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।