आगरालीक्स…(22 November 2021 Agra News) आगरा में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं. मेन रोड्स पर व्हीकल्स होते हैं पार्क. इन स्थानों पर जाम की सबसे बुरी कंडीशन…नये एसपी ट्रैफिक तक पहुंची शिकायत…
व्यापारियों ने अधिकारियों को कराया जाम से अवगत
आज आगरा व्यापार मंडल की एक बैठक पुलिस लाइन में नवागत एसपी ट्रैफिक व एस पी सिटी विकास कुमार के साथ हुई, जिसमें अधिकारियों को आगरा के बाजारों में होने वाले जाम व चौराहे पर होने वाले जाम से अवगत कराया गया. साथ में शाम को बाजारों के बंद होने के समय व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई. एसपी सिटी ने लोहामंडी थाने में फोन लगवाकर क्षेत्र में गश्त शुरू ना होने पर जवाब मांगा आदेश दिया कि तुरंत गश्त शुरू किया जाये. शहर के प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक को दुरसत करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जिस जिस जगहों की शिकायत मिली है, वह खुद जाकर सामने उसका समाधान करायेंगे.

यहां—यहां लगता है जाम
आगरा फोर्ट स्थित चिममन पूरी चौराहे पर लगने वाले जाम से व गोपाल पेठा के बाहर खड़े होने वाले वाहनों से जाम लग जाना और ट्रैफिक को दुरसत करने के लिए अनुरोध किया गया. इसके अलावा पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सामने लगनेवाले जाम को भी उठाया गया. साथ में श्री टाकीज के सामने कट पर रोडवेज की बसों के खड़े होने की समस्या से भी अवगत कराया गया. बैठक के अन्त में एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द शहर की ट्रैफिक की समस्या और जाम लग जानें की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक में अध्यक्ष टीएन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे.