
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव के अनुसार रविवार को जनपद आगरा में संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से होने वाली सिविल सेवा -2016 प्रारंभिक परीक्षा को दो चरणों में निर्धारित 33 केन्द्रों पर आयोजित होगी | पहले चरण की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे व दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 2 30 बजे से 4.30 बजे तक करायी जाएगी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न जिलों से प्रतियोगी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रो पर विभिन्न मार्गों से आवागमन करेंगे | इस कारण परीक्षा शुरू होने के पूर्व व समाप्त होने के उपरान्त मार्गों पर यातायात बढ़ सकता है | विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के बाहर भी परीक्षा शुरू होने के पूर्व व समाप्त होने के उपरान्त यातायात दबाव अधिक होगा
कृपया उक्त परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुये उक्त समयानुसार स्कूलों के निकटवर्ती मार्गों से वाहनों के जरिये आवागमन करने से बचें |तीव्र गति एवं गलत दिशा में वाहन न चलायें | इस दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैम्पो / विक्रम स्टैंडो चौराहों के निकट भी यातायात दबाव अधिक हो सकता है | अतः यातायात में सयंम रखें |
केवल बसों के लिए मदिया कटरा पर वन वे
आरबीएस की समस्या और बाग़ फरज़ाना ,दिल्ली गेट की समस्यायो को लेकर लोगो ने सुझाव दिया कि अगर स्कूल की बसें घोड़ा मूर्ति के पास टर्न नहीं ले पाती है और जाम की समस्या पैदा होती है तो उनके लिए ही केवल वन वे प्रातः 8am से रात्रि 10 pm तक किया जाय,शेष गाड़ियों को दिल्ली गेट की तरफ जाने दिया जाय।अतः कल से मदिया कटरा की तरफ से आने वाली सभी प्रकार की बसें आरबीएस चौराहा होकर एमजी रोड पर 8 am to 10 pm जायेगी। शेष वाहन सीधे हरीपर्वत चौराहा जायेगी।
Leave a comment