आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा खंदौली पर लगा जाम, 30 हजार वाहन फंसे , चार अतिरिक्त लाइन खोलनी पडी, दो पहिया वाहनों के लिए अलग से दो लाइन खोली गईं।
दीपावली की छुटटी में ताजमहल देखने वाले पर्यटकों की संख्या दो दिनों में 50 हजार से अधिक पहुंच गई। मंगलवार को आगरा से दिल्ली लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर कारों की लंबी लाइन लग गई, शाम चार बजे के बाद टोल प्लाजा खंदौली पर जाम लग गया। खंदौली टोल प्लाजा से 30 हजार वाहन निकलने से रात नौ बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
11 लाइन खोली, स्वैप मशीन
वाहनों की संख्या अधिक होने पर चार अतिरिक्त लाइन खोली गईं, 11 लाइन से वाहनों को निकाला गया, टोल टैक्स के लिए स्वैप मशीन का इस्तेमाल किया गया। टोल अधिकारी तुलसीराम गुर्जर का मीडिया से कहना है कि रात नौ बजे के बाद जाम से राहत मिल सकी।