आगरालीक्स ..आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत हो गई, महिला कार चला रही थी, हादसे में पांच घायल हुए हैं।
मंगलवार सुबह दिल्ली से लखनऊ कार से जा रहे लोगों की कार सुबह 6 बजे करहल, मैनपुरी में डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार को शैफाली चला रही थी। चालक देवेंद्र आगे बैठा था। हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे में
नई दिल्ली निवासी दाताराम मेजर जरनल पुरावल, कुणाल मुखर्जी, माइना मुखर्जी, जार्जीना मैडाक्स, शैफाली पुत्री सुशील मेहरोत्रा घायल हो गए हैं।