आगरालीक्स…. आगरा में शाम होते ही जाम लग रहा है, हाईवे से लेकर एमजी रोड, मदिया कटरा, यमुना किनारा रोड पर जाम लगा हुआ है।
आगरा में शाम होते ही जाम लग रहा है, चौराहे से लेकर सडकों पर लोग जाम से जूझ रहे हैं। मंगलवार को शाम छह बजे के बाद जाम लग गया। हाईवे पर गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी के सामने लोग जाम से जूझते रहे।
मदिया कटरा पर जाम में फंसे लोग
मंगलवार शाम को मदिया कटरा रोड पर जाम लगा रहा। जाम में लोग फंसे रहे, लोगों को चौराहा पार करने में 20 से 25 मिनट लगे। मदिया कटरा पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।

यमुना किनारा रोड पर लग रहा जाम
वहीं, यमुना किनारा रोड पर भी जाम लग रहा है। यहां पाइप लाइन की खुदाई का काम चल रहा है। इससे एक लेन बंद है और लोग जाम में फंस रहे हैं।