आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है वहीं छह लोग घायल बताए गए हैं. धमाके के समय करीब 30 कर्मचारी यहां थे. हादसा कट्टानारपट्टी स्थित वनजा पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुई. मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री का मालिका हक गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के पास है और यह एक वैध आरडीओ लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी. जिस समय धमाका हुआ उस समय 30 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे. इस फैक्ट्री के कम से कम चार कमरों को भारी नुकसान पहुंचा है.