Tuesday , 15 September 2026
Home आगरा Agra Live News: The Somnath Swabhiman Yatra departs from Agra for Gujarat…#agranews
आगरा

Agra Live News: The Somnath Swabhiman Yatra departs from Agra for Gujarat…#agranews

270

आगरालीक्स…आगरा से गुजरात के लिए निकली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने तीर्थयात्रियों का किया सम्मान. शुभकामनाओं सहित किया वाहन को किया रवाना

आज क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने पर्यटन कार्यालय से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत जनपद के 09 तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाओं सहित यात्री वाहन को रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत सोमनाथ, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को यात्रा का सोमनाथ आगमन होगा।

22 एवं 23 अप्रैल 2026 को तीर्थयात्री सोमनाथ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों—सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर एवं परिसर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण—में सहभागिता करेंगे। 24 अप्रैल 2026 को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि रास्ते में यात्रियों के आवागमन, समन्वय, मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा और आत्मगौरव का सशक्त प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की अविचलित गौरवगाथा तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है जनपद से जाने वाले तीर्थयात्रियों में राहल शर्मा, अमन प्रताप सिह, विश्वराज सिह चौहान, अभिनन्दन सिंह यादव, अरेन्द्र सिंह, मोहित कमार, हेमन्त कुमार, लबलीन, प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Sri Varad Vallabha Mahaganapati adorned with golden ornaments on the second day of Ganesh Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गणेश महोत्सव के द्वितीय दिवस स्वर्ण आभूषणों से सजे श्री...

आगरा

Agra News: Devotees was filled with deep emotion as the Ram Katha resonated with the words of Morari Bapu in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की वाणी से राम​कथा गूंजी तो भावविभोर हुई...

आगरा

Agra News: The ‘Gyan Ganga’ of the Shrimad Bhagavat flows at Agra’s Khemeshwar Nath Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेमेश्वर नाथ मंदिर में बह रही श्रीमद्भागवत की ज्ञानगंगा. कलियुग...

आगरा

Agra News: Ramlila Festival at Agra’s Shri Mankameshwar Temple begins on October 11…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर का रामलीला महोत्सव 11 अक्टूबर से. भव्य...

error: Content is protected !!