फिरोजाबादलीक्स…दुखद, बेटी की शादी से पहले पिता की मौत. शादी की खरीदारी करने बाजार गया था पिता, अचानक हो गई मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले से दुखद खबर आई है. बेटी की शादी पहले पिता की मौत से एक परिवार में कोहराम मच गया है. पिता बेटी की शादी की खरीदारी के लिए बाजार गया था जहां अचानक तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. शादी वाले घर में मातम छा गया है.
थाना शिकोहाबाद के नगला मदारी में धारा सिंह रहते हैं. इनकी बेटी की शादी 13 फरवरी को तय हुई है. शादी की तैयारियां घर में लगी हुई हैं और पिता खुद शादी के कार्ड आदि बांट रहे हैं. बुधवार को एटा रोड स्थित बिग बाजार में वह खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा. आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई. धारा सिंह की मौत की खबर से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.