आगरालीक्स… आगरा के एक कान्वेंट स्कूल के टीचर की काली करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। टीचर छात्राओं को टच करता है, उनसे शरीर की ग्रोथ के बारे में बात कर आपत्तिजनक फोटो मांगता है। एक छात्रा ने अपने परिचित के माध्यम से टीचर की इस करतूत को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे खलबली मची हुई है, पोस्ट को हटा दिया गया है,इस मामले में सोमवार को पुलिस कान्वेंट स्कूल में पूछताछ करेगी।
आगरा के सदर क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकत को एक परिचित के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है। छात्रा की एक परिचित ने तीन दिन पहलेँ फेसबुक पर कंप्यूटर टीचर के बारे में सब कुछ लिख दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि कंप्यूटर टीचर ने पढ़ाई की बात करने के लिए फोन करना शुरू किया। बात-बात में शरीर की ग्रोथ के बारे में पूछने लगा और अब आपत्तिजनक फोटो मांगने लगा। यही नहीं, कंप्यूटर टीचर ने एक ही छात्रा के साथ ऐसी हरकत नहीं की है। वह दूसरी छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता है।
कंप्यूटर लैब में छात्रा को रोका
पोस्ट में लिखा है कि एक दिन कंप्यूटर लैब में बच्चों के जाने के बाद रोक लिया। दुराचार का प्रयास करने लगा। लेकिन उसी समय कोई आ गया। मौके का फायदा उठाकर छात्रा भाग निकली। छात्रा इतनी डरी हुई है कि अब स्कूल जाने से डरने लगी।
छात्रों के साथ अभिभावकों ने देखी पोस्ट
इस पोस्ट को स्कूल के छात्र और उनके अभिभावकों ने देखा। अब उस पोस्ट को हटवा दिया गया है।कुछ लोगों ने इसे वायरल कर दिया है। टीचर पर सनसनीखेज आरोप लगने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है।
शादीशुदा है टीचर
कंप्यूटर टीचर शादीशुदा है और मानसिक विकृत है। छात्राओं को टच करने का प्रयास करता है। इससे पहले भी वह अन्य छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है।
Leave a comment