आगरालीक्स… आगरा में किन्नरों द्वारा स्पेशल चाइल्ड पर कमेंट करने पर परिजन भडक गए, किन्नरों ने नग्न होकर ताली पीटने और पत्थर फेंकने पर स्थानीय लोग एक जुट हो गए। उन्होंने किन्नरों को दौडा दौडा कर पीटा, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ताजगंज के हुज्जूपुरा में श्याम सिंह राठौर की बडी बहन आई हुई थी, उनकी बेटी स्पेशल चाइल्ड है। वह दुकान से सामान खरीद रही थी, उसी समय वहां किन्नर आ गए, किन्नरों ने स्पेशल चाइल्ड को लेकर कमेंट कर दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। हरी राठौर का कहना है कि बेटी को वे अंदर ले गए और किन्नरों से कहा कि बच्ची स्पेशल चाइल्ड है इसलिए उसने कुछ कह दिया होगा। इसके बाद भी किन्नर नहीं माने और नग्न हो गए, एक किन्नर ने ताली पीटना शुरू कर दिया। मामला गर्माने पर किन्नर ने पत्थर फेंक कर मार दिया, इससे स्थानीय लोगों का सब्र जवाब दे गया।
डंडे से दौडा दौडा कर पीटा
उन्होंने किन्नर को हटाया तो दोनों में मारपीट होने लगी। इसे देख एक युवक डंडा ले आया और बीच सडक पर किन्नरों को दौडा दौडा कर पीटा। नग्न हुआ किन्नर सडक पर गिर गया, उस पर लोगों ने जमकर डंडे बरसाए, उसके साथी को भी पीटा।
कंट्रोल रूम में किया फोन, वीडियो हुआ वायरल
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया, इस पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। किन्नर की पिटाई की जानकारी होने पर साथी किन्नर थाना ताजगंज पहुंच गए। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। किन्नरों के कपडा उताकर ताली पीटने और स्थानीय लोगों द्वारा डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस दोनों पक्षों पर तैयारी करने से पहले जांच में जुटी है।