आगरालीक्स …आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया के पास रेलवे की शिकायत लेकर जा रहे लोगों की गाडी राम रघु हाॅस्पिटल के पास डिवाइडर पर चढी, हादसे में दो की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया उनके घर पहुंचे और जानकारी ली।
आगरा के खटीकपाडा से रेलवे लाइन जा रही है, यहां पुल है और पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे लाइन को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। शनिवार को खटीकपाडा के लोग एक मेटाडोर में बैठकर एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया के विवि के खंदारी परिसर स्थित आवास में मिलने जा रहे थे। मेटाडोर में लोगों की संख्या ज्यादा थी, राम रघु हाॅस्पिटल के पास मेटाडोर डिवाइडर से टकरा गई, अनियंत्रित मेटाडोर से एक के बाद एक लोग नीचे गिरने लगे।
डिवाइडर की रोड पर गिरने से मौत
मेटाडोर के अनियत्रित होने पर 45 वर्षीय फूलचंदए 25 वर्षीय बबलू डिवाइडर पर गिर गए, जहां वे गिरे वहां रोड लगी हुई थी। ये दोनों रोड पर गिरे और हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों के चोट आई है, उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है।
म्रतकों के घर पहुंचे राम शंकर कठेरिया
हादसे की जानकारी होने पर एससी आयोग के अध्यक्ष डाॅ राम शंकर कठेरिया म्रतकों के घर पहुंच गए। उन्होंने म्रतकों के परिजनों से बात की और मदद का आश्वासन दिया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर आयशर कैंटर एमपी 06 जीए 0 शनिवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। कैंटर मैं पांच दर्जन भेड़ लदी हुई थीं। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 81 के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। कैंटर में सवार संतोष निवासी पोरसा मुरैनाए संतोष व विजेंद्र निवासी भिंड एवं मलखान निवासी पिटोरा थाना देवगढ़ मुरैना घायल हो गए और करीब दो दर्जन भेड़ मर गईं। हादसे में घायल एक की मौत हो गई।