आगरालीक्स…आगरा में शनिवार को शहीद स्मारक पर दिवंगत पूर्व सीएम कलयाण सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि….
शहीद स्मारक में होगी श्रद्धांजलि सभा
राष्ट्रीय क्रांति पार्टी द्वारा दिनांक 28 अगस्त को दोपहर १२-३० पर पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सीएम द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के आगरा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत आदि पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने दी है। उन्होंने लोगों से भी कार्यक्रम में समय से भाग लेने का अनुरोध किया है।