आगरालीक्स.. आगरा में प्रोविजनल स्टोर संचालक, उनकी पत्नी और इकलौते बेटे के हाथ पैर बांधकर हत्या की गई, पुलिस को घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं।
आगरा के नगला किशनलाल में 57 साल के रामवीर की घर पर परचून की दुकान हैं, वे 55 साल की पत्नी मीरा और 23 साल के बेटे बबलू के साथ घर पर रह रहे थे, सोमवार सुबह दुकान ना खुलने पर पडोस में रहने वाले भाई रघुवीर ने घर में देखा तो धुआं निकल रहा था, घर के अंदर घुसे तो रामवीर और उनकी पत्नी मीरा फर्श पर पड़े थे। उनके शरीर में आग लग रही थी। थोड़ी दूरी पर बेटा बबलू पड़ा था। तीनों के हाथ पैर और मुंह पर टेप लगा था। पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या गला घोंटकर की । इसके बाद गैस सिलेंडर से आग लगाने की कोशिश की है। क्योंकि जिस कमरे में तीनों के शव मिले हैं, उसमें रखे गैस सिलेंडर से पाइप निकला पड़ा है।
घर में रखा था कैश, अहम सुराग मिले
घटनास्थल पर एडीजी अजय आनंद, आइजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पुछताछ में रामवीर के भाई रघुवीर ने बताया किरामवीर ने बेटे की रेलवे में नौकरी के लिए एक वर्ष पहले अपना एक प्लाट बेचा था। कैश घर में रखा था। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।