आगरालीक्स… इंसान के शरीर में मिला नया अंग का पता चला है, गले के ऊपरी हिस्से में पांच ग्रंथियों का एक समूह है, जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं थी। नीदरलैड के वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग का पता लगाया है। दरअसल में शोध विज्ञानी एक नए कैंसर स्कैन की जांच कर रहे थे, तभी उन्हें मनुष्य के गले में एक नया अंग दिया। शोधकर्ताओं ने पाया कि मनुष्य के गले के ऊपरी हिस्से में पांच ग्रंथियों का एक समूह है, जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं थी।
शरीर में पता चले इस नए अंग का नाम ट्यूबेरियल सिलेवरी ग्लैंड रखा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह नया पता चला अंग नाक के लूब्रिकेशन में मदद करता है। रेडियो थैरेपी एंड ओन्कोलॉजी, जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर रेडियशन ट्रीटमेंट के दौरान इन ग्रंथियों को प्रभावित नहीं किया जाता है तो लोगों को इससे लोगों को लाभ होगा। वैज्ञानिकों का कहना है ग्रंथियों के जिस समूह का पता चला है, वह डेढ़ इंच लंबा है।