नईदिल्लीलीक्स...झारखंड की राजनीति में आज का दिन अहम विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी। ईडी हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेगी। बंद का भी आह्वान।
विधायकों को एकजुट रखने की कवायद
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है।
चम्पाई को सरकार बनाने के न्योते का इंतजार
राज्यपाल ने अभी महागठबंधन के नए नेता चम्पाई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। वह शपथग्रहण का इंतजार कर रहे हैं।
विधायको को हैदराबाद ले जाने को विमान बुलाए
इस बीच रांची में जमा सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली से रांची के लिए दो विशेष प्लेन मंगाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका है।
हेमंत की पत्नी कल्पना का नाम भी था
बीच, चम्पाई सोरेन को नया मुख्यमंत्री चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था लेकिन वह विधायक नहीं हैं। उपचुनाव में परेशानी हो सकती थी, जिसे देखते हुए वह सीएम पद की दावेदारी से हट गईं।