आगरालीक्स..आगरा के बहुचर्चित प्रोपर्टी डीलर बबलू हत्याकांड का खुलासा, दिनदहाडे हत्या करने वाले दो बदमाश अरेस्ट किए। बदमाशों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
आगरा में 15 दिसंबर 2018 को ककरैठा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने लिए होली पब्लिक स्कूल आया था। बाइक सवारों ने दिनदहाडे गोलियों से प्रोपर्टी डीलर बबलू की हत्या कर दी। हत्यारे स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गए थे। मगर, पुलिस उन्हें पकड नहीं सकी। इससे आक्रोशित बबलू के परिजनों ने पिछले दिनों कलक्र्टेट में एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर मिटटी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
दो अरेस्ट
शनिवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने बबलू हत्याकांड को दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार आरोपी फरार हैं।