आगरालीक्स ..आगरा में एक महिला और उसके रिश्ते के देवर ने सुसाइड कर ली, पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपनी चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। शनिवार को युवक और युवती ने जहर खा लिया, दोपहर 12 बजे युवक ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।