आगरालीक्स ..आगरा में इटली से अपने परिवार के साथ लौटे दो कारोबारियों के 13 परिजनों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। इनके साथ दिल्ली से रिश्तेदार गए थे, उनमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों कारोबारी भाईयों के परिजनों के सैंपल लेकर लखनउ जांच के लिए भेजे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कारोबारी दो भाई अपने परिजन और दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली घूमने गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए हैं। उनके साथ दिल्ली से गए रिश्तेदार को परेशानी होने पर जांच कराई, दिल्ली में रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
पांच बच्चों सहित 13 के लिए सैंपल
दिल्ली से साथ गए रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा निवासी कारोबारी भाई अपने परजिनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ पांच बच्चे सहित 13 परिजन थे, जिला अस्पताल में सभी के सैंपल लिए गए। इसमें से दो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल जांच के लिए लखनउ भेज दिए हैं। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि एसएन और जिला अस्पताल में कोरोना और स्वाइन फलू की जांच की व्यवस्था की गई है, आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।