आगरालीक्स.. आगरा में डीएम कंपाउंड में कोरोना की जांच कराई गई, इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 57 की रिपोर्ट निगेटिव है।
आगरा के डीएम कंपाउंड में शनिवार को कोरोना की जांच कराई गई, 59 की जांच हुई, इसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें से किसी को लक्षण नहीं हैं
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अब मान लेना चाहिए कम्युनिटी स्प्रेड
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अब तक कम्यूनिटी स्प्रेड मान लेना चाहिए, लेकिन यह टेक्निकल टर्म में फंस गया है। केस तेजी से बढ रहे हैं। इन हालात को देखते हुए दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड मान लेना चाहिए।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, इन हालात को कम्युनिटी स्प्रेड मान लेना चाहिए, हालांकि इस बारे में आईसीएमआर द्वारा ही स्पष्ट किया जा सकता है। मगर, कम्युनिटी स्प्रेड टेक्निकल टर्म में फंस गया है।