आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई, कार को युवती चला रही थी। एक अन्य हादसे में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे एक्सीडेंट में गंभीर घायल।
सोमवार को नोएडा से आगरा की तरफ कार जा रही थी। कार को युवती चला रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 86, सुरीर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रही कार से जा टकराई। हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे का एक्सीडेंट
सोमवार रात को मथुरा के जिला पंचायत सदस्य व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे विवेक चौधरी को छाता पर सेंट्रो कार से टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर घायल विवेक चौधरी को दिल्ली रेफर किया गया है।
15 जून को हुआ एक्सीडेंट
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलट गई, हादसे में आर्मी आफीसर की पत्नी की मौत हो गई, आर्मी आफीसर विनय पटेल, उनके साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे भी घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटेल साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे के साथ स्विफ्ट कार से आगरा से अमृतसर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना बलदेव क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 128 पर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे आगरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ आकर पलट गई। कार सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस एवं जेपी ग्रुप ने एंबुलेंस से आगरा के आर्मी अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अमृतसर निवासी आर्मी आफीसर की पत्नी शशि पटेल की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटले, साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे घायल हुए हैं।