आगरालीक्स… आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र और पुलिस के बीच जमकर लात घूंसे चले। पंत हॉस्टल के सामने सुभाष पार्क चौराहे पर मारपीट के बाद पुलिस ने चार छात्रों को पकड लिया। उन्हें पुलिस पकडकर थाना नाई की मंडी ले आए, यहां एसएन के अधिकारी पहुंच गए। रात को समझौता हो गया।
सोमवार रात को एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र दो बाइक से सुभाष पार्क के सामने स्थित पंत हॉस्टल जा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने मेडिकल छात्रों को रोक लिया, बाइक पर तीन छात्र बैठे होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखत बात मारपीट तक पहुंच गई, बताया जा रहा है कि हॉस्टल के सामने की घटना होने पर छात्रों ने एक सिपाही की पिटाई लगा दी। पुलिस कर्मियों ने चार छात्रों को पकड लिया और थाना नाई की मंडी ले आए।
माफी मांगने पर समझौता
छात्रों और पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी होने पर वार्डन डॉ त्रिलोक चंद और डॉ सीपी पाल थाने पहुंच गए। यहां काफी देर तक समझौते के प्रयास चलते रहे, छात्रों के माफी मांगने पर समझौता हो गया।
17 जुलाई को इमरजेंसी में बवाल
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रात को जूनियर डॉक्टर और घायल फौजी के बीच मारपीट हो गई। फौजी की धमकी के बाद इमरजेंसी पर पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुरुवार रात को एक फौजी पहुंचा, उसके हाथ में चोट थी, वह आगरा से बाहर तैनात है। इलाज में देरी को लेकर जूनियर डॉक्टर से फौजी का विवाद हो गया, दोनों में मारपीट हो गई, फौजी वहां से चला गया और अपने साथियों को बुला कर लाने की धमकी दे गया। इससे जूनियर डॉक्टर भी सचेत हो गए, उन्होंने साथी जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया, अनहोनी की आशंका पर पुलिस फोर्स भी एसएन पहुंच गया।
7 जून 2016 को हुआ मामला
.आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्विट सवारों ने मेडिकल छात्र पर पिस्टल तान दी, इस पर मेडिकल छात्रों ने पथराव कर दिया, उसकी गाडी तोड दी और युवक की जमकर धुनाई लगा दी। उसे बमुश्किल पुलिस ने बचाया, आरोपी युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर में मेडिकल छात्र इंटर्न रामजी लाल पैदल जा रहे थे, प्राचार्य कार्यालय के पास पीछे से आ रही स्विट ने टक्कर मार दी, इस पर (इंटर्न) और कार सवा के बीच नोकझोंक हो गई। कार सवार ने इंटर्न के थप्पड मार दिया, इस पर उसके अन्य साथी आ गए और कार सवार को दबोच लिया और पीटने लगे। मेडिकल छात्रों के बीच घिरने पर कार सवार ने अपनी पिस्टल निकाल ली, पिस्टल छात्र पर तानते ही वे पीछे हट गए। वह अपनी स्विट में बैठकर भागने लगा। इस पर मेडिकल छात्रों ने कार पर पथराव कर दिया। पार्किंग के पास कार को छात्रों ने पकड लिया और तोडफोड कर ली। कार सवार को भी दबोच लिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही है।