आगरालीक्स… आगरा की दो सगी बहनों ने टेनिस और एथलेटिक्स में देश दुनिया में नाम रोशन करने के लिए घर छोड दिया, उनके परिजन शादी करना चाहते थे, दोनों बहन अहमदाबाद तक पहुंच गईं, पुलिस ने उन्हें मथुरा से बरामद किया है।
थाना ताजगंज से दो सगी बहन एक मई को घर छोड़कर चली गईं। घरवालों ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला, इसके बाद गुमशुदगी दर्ज करायी। बड़ी बहन ने बीएससी और छोटी ने इंटर किया है। इसके साथ ही खिलाडी हैं, परिजन दोनों बहनों की तलाश में जुटी रही।
करियर में बाधा बन रहे परिजन
पुलिस ने सोमवार को मथुरा से दोनों बहनों को बरामद कर लिया। थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। पहले दोनों मथुरा सहेली के घर गई थीं। वहां से अहमदाबाद चली गईं। उसके बाद दोबारा मथुरा आ गई। यह जानकारी घरवालों को एक सहेली से मिली थी। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि वह खेल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। घरवाले शादी का दबाव बना रहे थे। उनके लिए लड़के देख रहे थे। इस वजह से घर छोड़कर चली गईं। लड़कियों के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। घरवाले भी थाने पर पहुंच गए। बेटियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी घर जाने को तैयार नहीं थी। जब शादी उनकी मर्जी से करने का वादा किया, तभी घर जाने को राजी हुई।