आगरालीक्स .(Agra News 11 August).आगरा से गायब हुई दो बहनें, बडी बहन के इंस्टाग्राम पर 41 हजार फालोअर्स,लास्ट पोस्ट में लिखा, अब बुरे दिनों का अंत हो रहा है और अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से दो बहनें छह अगस्त से गायब हैं, एक की उम्र 16 साल और दूसरी की उम्र 12 साल है। दोनों का कोई पता नहीं चला है, पुलिस तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बडी बहन का इंस्टाग्राम पर एकाउंट है और 41 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, वह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी।
41 हजार से अधिक फॉलोअर्स
बडी बहन के 41 हजार से अधिक इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं, वह इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती हैं और अभी तक 310 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। इसमें तमाम लाइक और कमेंट भी मिले हैं। अपनी अंतिम पोस्ट में लिखा अब बुरे दिन का अंत हो रहा है और अच्छे दिनों की शुरूआत हो रही है। इसके बाद से कोई पोस्ट नहीं डाला है।
किशोर भी गायब
किशोरी की दोस्ती हरीपर्वत क्षेत्र के एक किशोर से है। वह भी गायब है। किशोरी ने आनलाइन मुंबई की बस की टिकट बुक कराई थी लेकिन वे बस नहीं पकड सकी। किशोरी का कोई पता नहीं चला है और परिजन परेशान हैं।