Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Unique confluence of ‘Rasoi Ratan’ Sattu freshness, purity, quality and taste in Agra
आगरा

Unique confluence of ‘Rasoi Ratan’ Sattu freshness, purity, quality and taste in Agra

458

आगरालीक्स…गर्मी में एनर्जी और इम्यूनिटी बूस्टर चाहिए तो नूडल्स छोड़कर खाएं सत्तू. आगरा में रसोई रत्न ‘सत्तू’ ताजगी, शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद का अनोखा संगम. पढ़ें इसके फायदे

दो मिनट फटाफट नूडल्स के दौर में हम अपने पारंपरिक और सेहत प्रदान करने वाले खान—पान से दूर होते जा रहे हैं. सत्तू देश का पारंपरिक खाद्य है, लेकिन हाईटेक युग में इसकी पहचान खोती जा रही है. अधिक सुलभ और झटपट तेयार होने वाला सत्तू अनेक खाद्यान्नों का मिश्रण है, जिसके अनेकों फायदे हैं. गर्मी में तो यह रामबाण की तरह काम करता हे. बशर्ते नियमित इस्तेमाल किया जाए. रसोई रत्न के एमडी राजेश अग्रवाल से बात की तो उन्होंने सत्तू के महत्व पर प्रकाश डाला. गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों में रहने से लेकर ठंडी चीजों के सेवन के अलग—अलग तरीके आजमाते हैं, साथ ही अपनी डाइट में बदलाव करके ठंडी चीजों को शामिल करना नहीं भूलते हैं. या यूं समझ लीजिए खोलो, घोलो और पीलो, इसी कड़ी में आप सत्तू को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. ग्रामीण बुजुर्ग तो आज भी सत्तू का प्रयोग करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में इसका चलन काफी कम दिखाइर् देता है.

आजकल बच्चे शहर के बाहर पढ़ने या कोचिंग के लिए हॉस्टल, गेस्ट हाउस में रहते हैं. खाने की अधिक आवश्यकता रहती है जिसमें वह जंक फूड का सेवन करके अपना पैसा और सेहत दोनों खराब करते हैं. ऐसे में सत्तू बहुत कारगर उपाय है. आप सत्तू में बूरा, तगार आदि मिलाकर बस खोलो, घोलो और पीलो का सिद्धांत अपना सकते हैं. ये मल्टीग्रेन अनाजों का मिला हुआ मिश्रण है तथा सेहत के लिए बहुत लाभदायक है. फाइबर के साथ पिसने के करण ये शहरी की आंतों में जगा गंदगी को भी साफ रखता है. आप इसमें घी, बूरा, तगार मिला कर इसके लड्डू भी बना सकते हैं. सेहत भी स्वाद भी दोनों की पूर्ति हो जाती है.

सत्तू के परांठे भी बनते हैं
सत्तू के परांठे भी बनते हैं, हरी मिर्च और अन्य कच्चा मसाला मिलाने के बाद लोई में भरकर परांठे भी सेके जाते हैं, जिसे घर से दूर जाने पर ले जाया जा सकता है. इससे न तो गर्मी असर करेगी और न ही लू.

अक्षय तृतीया पर बिहारी जी को लगाएं सत्तू का भोग
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. इस दिन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. गर्मियों में पड़ने वाली इस अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी को अधिकतर सत्तू का ही भोग लगाया जाता है. श्रद्धालुओं की भावना यह है कि उनके लाड़ले को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न हो. ठाकुरजी को अक्षय तृतीया से एक महीने तक सत्तू भोग परोसा जाएगा.

सत्तू के फायदे

  1. पेठ को रखता है ठंडा
    चने का सत्तू जहां फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होकर शरीर में पोषण की कमी पूरी करने में मदद करता है तो वहीं पेट को ठंडा रखकर सत्तू शरीर को गर्मी के कहर से भी बचाने में असरदार है.
  2. पेट की बीमारियां करता है दूर
    गर्मियों में जहां कई लोगों को खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है, तो कुछ लोगों के लिए कब्ज, एसिडिटी ओर पेट दर्द की समस्या आम हो जाती है. सत्तू का सेवन करके आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. रोज सुबह खाली पेट सत्तू खाने से आपका पेट ठंडा रहता है और पेट से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिलती है.
  3. वजन घटाने में सहायक
    वजन घटाने के लिए लोग कम डाइट लेते हैं इससे शरीर में भी कमजोरी आने लगती है. इसीलिए सत्तू का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूुरी करता है. वहीं सत्तू का पेस्ट बनाकर खाने या ड्रिंक पीने से पेट भी भरा रहता है और भूख का अहसास कम होता है.

आगरा में रसोई रत्न का रिटेल आउटलेट:— बी—194, मेन मार्केट, कमला नगर आगरा

रसोई रत्न सत्तू से बना सकते हैं लड्डू
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!