आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई, दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते हुए युवक को पकड़ा।
आगरा में 154 केंद्रों पर यूपी बोर्ड 10 वीं की पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरहन आगरा, में प्रथम पाली में बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्र मिथुन कुमार यादव पुत्र अजय कुमार यादव के स्थान पर रोहित कुमार यादव पुत्र अवधेश कुमार यादव ग्राम खांडा जनपद आगरा के स्थान पर अनधिकृत रूप से परीक्षा देते हुए पाया गया,केंद्र व्यवस्थापक द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुऐ बरहन थाना में तहरीर दी गई उत्तर प्रदेश नकल विहीन अध्यादेश 2024 रोहित कुमार यादव के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की गई है।
दूसरी पाली में हुई 12 वीं की परीक्षा
वहीं, दोपहर की पाली में दोपहर 2 से 5.15 बजे से 12 वीं की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। आगरा में यूपी बोर्ड 10 वीं के 60371 और 12 वीं के 61551 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। 10 वीं में 32556 छात्र और 27815 छात्राएं हैं जबकि 12 वीं में 35415 छात्र और 26136 छात्राएं हैं।