प्रयागराजलीक्स.. यूपी बोर्ड ने बनाया रिकार्ड बनाया है। 12 दिन में परीक्षा, इतने ही दिन में मूल्यांकन और अब 20 दिन में रिजल्ट।
पांचों क्षेत्रीय कर्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम
नकल रोकने के लिए पहली बार यूपी बोर्ड मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया था। बोर्ड ने 12 कार्य दिवस में परीक्षा संपन्न कराने के बाद उतने ही कार्य दिवस में मूल्यांकन संपन्न कराकर सबसे कम समय में दोनों कार्य पूर्ण कराने के रिकार्ड के बाद सबसे जल्दी 20 दिन में परिणाम देने का भी रिकार्ड बनाया है।