आगरालीक्स…यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.55 फीसदी,12वीं में 82.60 फीसदी बच्चे पास। बोर्ड की बेवसाइट क्रैश है तो इस तरह करें एसएमएस जानें रिजल्ट..
ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें नतीजे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा हो चुकी है। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट – upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
एसएमएस से रिजल्ट पाने को यह करें
यदि यूपीएमएसपी वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना स्कोर देख सकते हैं, ऐसा करने के लिए, 56263 पर एक संदेश भेजें, संदेश में उनके 10 अंकों के रोल नंबर के साथ UP10 या UP12 टाइप करें, एक बार भेजने के बाद, आपको परिणाम आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।