लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा, बजट से पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पूजा अर्चना की। 9.5 लाख करोड़ का बजट हो सकता है। आगरा को क्या मिल सकता है। ( UP Budget 2026 : Expectation of Agra )
यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले यूपी सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है, इसे चुनावी बजट मानते हुए कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। 9.5 लाख करोड़ के बजट का अनुमान है।

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने की पूजा अर्चना, 11 बजे से पेश होगा बजट
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सुबह पूजा अर्चना की, बजट पेश करने से पहले चर्चा की जाएगी और सुबह 11 बजे से बजट पेश किया जाएगा। आगरा के लिए भी कई परियोजनाएं प्रस्तावित होने की संभावना है।