आगरालीक्स दुखद बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन डॉ. जेके पाठक का निधन, अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे ताजगंज मोक्षधाम पर होगा।
आगरा कॉलेज के विधि विभाग के विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन डॉ. जेके पाठक का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, उनके बेटे वरिष्ठ अधिवक्ता हेमेंद्र पाठक के अनुसार, आज बुधवार 11 फरवरी की शाम चार बजे ताजगंज मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार होगा।