आगरालीक्स..(Agra News 29th July) आगरा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, इसके साथ ही राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव लडाने के लिए प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। राजनैतिक दल दावेदारों की कुंडली और चुनावी बजट को लेकर सूची तैयार करने में जुटे हैं।
आगरा में विधानसभा की नौ सीटें हैं, यहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर चली। सभी नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। मगर, 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दल हर सीट पर मजबूत प्रत्याशी को उतारना चाहता है, जिससे भाजपा की सीटों पर कब्जा किया जा सके।
एत्मादपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप सिंह चौहान विधायक हैं। यहां डॉ धर्मपाल सिंह बसपा से विधायक रह चुके हें और लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों सपा ज्वाइन कर ली। उम्मीद है कि सपा से डॉ धर्मपाल सिंह को टिकट मिल जाए, इसी तरह से बसपा से चुनाव लडने के लिए बघेल समाज से दावेदारी की जा रही है।
उत्तर विधानसभा सीट
आगरा की उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है, इस सीट से भाजपा से जगन प्रसाद गर्ग विधायक रहे हैं। उनके निधन के बाद भाजपा ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने चुनाव जीत लिया। इस सीट से सपा और बसपा ब्राहृमण और वैश्य समाज के प्रत्याशी को उतारना चाहती है, इसकी तैयारी चल रही है।
दक्षिण विभानसभा सीट
इस सीट से भाजपा से योगेंद्र उपाध्याय प्रत्याशी हैं, यह सीट बसपा के पास भी रही है। इस सीट के लिए बसपा और सपा ब्राह्रमण और मुस्लिम समाज के प्रत्याशी को चुनाव में उतार सकती है।
छावनी विधानसभा सीट
इस सीट से भाजपा से डॉ जीएस धर्मेश विधायक हैं। यह सुरक्षित सीट है, इस सीट से बसपा और सपा मजबूत प्रत्याशी को चुनाव लडाने की तैयारी में जुटी हुई है।