आगरालीक्स…यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा. एक लाख का जुर्माना भी लगाया. जानिए 32 साल पुराना वो केस जिसमें मिली ये सजा
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को 32 साल पुराने बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. उस पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगा है. बीते एक साल में मुख्तार अंसारी को चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन इन सभी मामलों में अवधेश राय हत्याकांड में उसे पहली बार उम्र कैद की सजा सुनाई गइ्र हे.

32 साल पुराने मामले में मिली सजा
3 अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता अवधेश राय अपने भाई अजय राम के साथ घर के बाहर खड़े थे. सुबह का वक्त था. एक वैन से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अवधेश राय को गोलियों से उन्होंने छलनी कर दिया. अवधेश राय की मौत से पूरा प्रदेश सहम उठा था. पूर्व विधायक अजय राय ने इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया. उनके साथ भीम सिंह, कमलेश व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक का भी नाम रहा. कमलेश व अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है. राकेश न्यायिक का केस प्रयागराज कोर्ट में चल रहा है.