यूपीलीक्स…एटा में 12वीं के बाद कम्प्यूटर कोर्स कर रही छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान. जान देने की वजह हैरान करने वाली…
यूपी के एटा जिले में 12वीं के बाद कम्प्यूटर कोर्सकर रही एक छात्रा ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. परिजनों ने उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा. कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.जैतरा थाना की रहने वाली इस छात्रा के पिता का आरोप है कि गांव के तीन व एक अन्य युवक बेटी को परेशान कर रहे थे. वह कंप्यूटर सीखने के लिए जाती थी तोउसका पीछा किया जाता था. किसी तरह उन्होंने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे. इससे तंग आकर उसने जान दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.