Thursday , 4 June 2026
Home यूपी न्यूज UP News: Three people, including the wife, arrested in the Hathras youth’s murder case…#hathrasnews
यूपी न्यूज

UP News: Three people, including the wife, arrested in the Hathras youth’s murder case…#hathrasnews

327

यूपीलीक्स…यूपी में एक और पति की हत्या. हाथरस के युवक को पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मरवाया. पुलिस ने तीनों को किया अरेस्ट

यूपी के संभल जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हाथरस के युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई से कराई थी. हत्या करने के बाद उसकी लाश को संभल के जुनावाई थाना इलाके के दुबारी खुर्द पूरन पट्टी मार्ग पर फेंक दिया गयाथा. पुलिस पहले इसे हादसा मानकर चल रही थी लेकिन बादमें जांच के बाद चौंकाने वाला सच सामने आया. पुलिस ने पत्नी नेहा, उसके भाई अरुण और प्रेमी रंजीत को अरेस्टकर लिया है. मृतक सनी इनके प्रेम संबंधों में बाधा बर रहा था और नेहा के साथ आए दिन मारपीट करता था.

दो जनवरी को मिली थी लाश
पुलिस ने बताया कि दो जनवरी को जुनावाई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द पूरन पट्टी रोड पर एक युवक का शव मिला था. पहले इसे हादसा माना गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान हाथरस के मोहल्ला औड़पुरा में रहने वाले सनी के रूप में हुई थी. सनी की पहचान इसकी पत्नी नेहा ने की. हत्याकांड के लिए जांच टीम बनाईगई. जांच के दौरान शक की सुई सनी की पत्नी की ओर गई तो गहनता से जांच की. सनी के परिजनों ने बताया​ कि सनी—नेहा की शादी 18 जून 2018 को हुई थी. नेहा कासगंज की रहने वाली थी.

चोरी में गया था सनी जेल
चार साल पहले सनी चोरी के एक मामले में जेल गया था. इसी दौरान नेहा के प्रेम संबंध संभल के जुनावाई थाना इलाके के सैमला करनपुर में रहने वाले रंजीत से हो गए. इसके बाद नेहा रंजीत के साथ चली गई थी. जेल से जब सनी वापस आया तो नेहा वापस आ गई.पुलिस ने नेहा से पूछताछ की तो नेहा ने अपने प्रेम संबंधों की जानकारी दी और हत्या में प्रेमी रंजीत और भाई अरुण को भी शामिल बताया.नेहा ने बताया कि सनी को जब उसके और रंजीत के प्रेम संबंधों का पता चला तो सनी विरोध करने लगा और मारपीट करता था.इसके बादसनी को मारने की योजना बनाई गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

यूपी न्यूज

UP News: IPS Rajeev Krishna appointed as full-time DGP of UP…#agranews

आगरालीक्स..यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी और...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Eid al-Adha public holiday in Uttar Pradesh, including Agra, now on May 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई को....

यूपी न्यूज

Video News: Bareilly’s Nanhe Ansari was swept 50 feet into the air along with a tin shed during a fierce storm; video goes viral

यूपीलीक्स…तेज आंधी में 50 फीट ऊंचाई तक टिनशेड के साथ हवा में...

error: Content is protected !!