आगरालीक्स.. आगरा में 61 फीसद परीक्षार्थियों ने यूपी पीसीएस की परीक्षा छोड दी।
आगरा में रविवार को उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) एवं सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी की प्रांरभिक परीक्षा 2020 दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 30 बजे से 11 30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 30 बजे से 4 30 बजे तक हुई।एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने मीडिया को बताया कि 56906 परीक्षार्थी शामिल होने थे, लेकिन दोनों पालियों में 21653 परीक्षार्थी शामिल हुए, 35253 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।